राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर Major Dhyan Chand Khel Ratna Award किया गया, जानिए क्या है यह अवार्ड
von Gautam Kapoor

Major Dhyan Chand को हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई और अब सरकार ने उनको सम्मान दिया है, khel ratna award unke naam karke
दरअसल, भारत सरकार ने Major Dhyan Chand के नाम पर खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम रखने की घोषणा की है। भारत में खेल रत्न अवार्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो शानदार उपलब्धि हासिल करते हैं। इस खेल रत्न अवार्ड को राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड के जाना जाता था लेकिन अब इसे Major Dhyan Chand खेल रत्न अवार्ड के नाम से जाना जाएगा।
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: PM Narendra Modi ने दी जानकारी
https://twitter.com/narendramodi/status/1423538492403974145?s=20
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी। जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, Major Dhyan Chand भारत के महान खिलाड़ियों में से हैं और उनके नाम पर खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम रखा जाना ही उचित होगा।
उन्होंने आगे लिखा कि Major Dhyan Chand भारत के खिलाड़ियों में अग्रणीय हैं जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया और सम्मान दिलाया। यह बिल्कुल सही होगा अगर देश के खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम उनके नाम पर रखा जाए।
हिंदी में भी किया गया पोस्ट
https://twitter.com/narendramodi/status/1423540373717061632?s=20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट से हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पोस्ट शेयर किया गया है। हिंदी में लिखा गया कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम Major Dhyan Chand जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब Major Dhyan Chand खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!
Major Dhyan Chand की स्टिक को मैग्नेट स्टिक कहा जाता था
गौरतलब है कि यह Major Dhyan Chand ही थे जिन्होंने भारतीय हॉकी को पूरी दुनिया में मशहूर किया था। Major Dhyan Chand ने ओलंपिक में भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाए थे और ऐसा कहा जाता था कि उनकी हॉकी स्टिक मैग्नेट स्टिक है। अगर एक बार गेंद उनके पास चली गई तो वह गेंद उनके स्टिक में चुम्बक की तरह चिपक जाती है और एक बार अगर गेंद उनके पास चली गई तो कोई भी विपक्षी खिलाड़ी उनसे गेंद नहीं छीन सकता था।
क्या है खेल रत्न अवार्ड ?
आपको बता दें, खेल रत्न अवार्ड दुनिया में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय खेल सम्मान है। अपने-अपने खेल में दिए गए योगदान के लिए खिलाड़ियों को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है जिसमें खिलाड़ी को 25 लाख की पुरष्कार राशि और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Luka Doncic Nutmegs Rudy Gobert During The Slovenia vs France Basketball Semi-Final At The Tokyo Olympics
Recommended: Courses in Sports Management
Read the full article
Gautam Kapoor
Keine Verbindung
Verbindung wird wiederhergestellt
Etwas ist schiefgelaufen
Wir sind gleich wieder da