Tokyo Olympics Golf Live Streaming: बेहद ही चुपचाप मेडल के बेहद पहुंची Aditi Ashok
von Gautam Kapoor

Tokyo Olympics में शुक्रवार को Aditi Ashok ने भारत के लिए मेडल की उम्मीदें बढ़ा दीं, jaaniye unke golf match aur round ki live streaming ke baare mein
भारतीय खिलाड़ियों का Tokyo Olympic में सरप्राइज प्रदर्शन जारी है। एक तरफ जहाँ सबकी निगाहें हॉकी और कुश्ती पर टिकी थीं वहीं, दूसरी तरफ एक ऐसी खिलाड़ी भी रही जो चुपचाप मेडल के बेहद करीब पहुंच गई है। Aditi Ashok इस समय गोल्फ के खेल में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
तीसरे राउंड में किया अच्छा प्रदर्शन
तीसरे राउंड में Aditi Ashok ने थ्री-अंडर 67 का स्कोर खड़ा कर दिया। तीसरे राउंड के खत्म होने के बाद Aditi Ashok दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। बता दें कि Aditi Ashok गोल्फ के खेल में ओलिंपिक पदक विजेता बन सकती हैं।
Aditi Ashok का है दूसरा ओलंपिक
तीन राउंड खत्म होने के बाद Aditi Ashok ने 12-अंडर 201 का स्कोर खड़ा किया है। Aditi Ashok इकलौती ऐसी गोल्फर हैं जो दूसरे स्थान पर हैं। Aditi Ashok सिर्फ टॉप पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा से तीन स्ट्रोक पीछे हैं जिन्होंने तीसरे राउंड में टू-अंडर 69 का स्कोर खड़ा किया था।
वहीं, जीलैंड की लैडिय कू (66) ऑस्ट्रेलिया की हैना ग्रीन (67), डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन (70) और जापान की मोनी इनामी (68)- तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि Aditi Ashok का यह दूसरा ओलिंपिक है। 2016 के रियो ओलंपिक में वो 41वें स्थान पर थीं।
भारत को मिल सकता है सरप्राइज मेडल
Aditi Ashok टोक्यो ओलिंपिक में बढियां प्रदर्शन कर रही हैं। Aditi Ashok भारत के लिए सरप्राइज मेडल जीत सकती हैं। इसका सीधा और सटीक उदहारण है, कासुमिगासेकी कंट्री क्लब हाउस में खेला गया मैच। हालांकि, यह भी सच है कि किसी Aditi Ashok से पदक की उम्मीद नहीं की होगी।
भारत की बेस्ट महिला गोल्फर हैं Aditi Ashok
आपको बता दें, Aditi Ashok बेंगलुरु की रहने वालीं हैं और वो भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला गोल्फर हैं। Aditi Ashok यूरोपियन टूर जीतने वाली पहली महिला गोल्फर हैं। वह पांच साल की उम्र से गोल्फ खेल रही हैं। यह बात उस समय की है जब वो अपने परिवार के साथ एक रेस्तरां में खाना खा रही थीं। त
भी पास के एक गोल्फ कोर्स से चीयर करने की आवाज आई जिसे सुनकर वो इस खेल के प्रति आकर्षित हुईं। यह सोचने वाली बात है कि इस खेल के लिए ओलिंपिक में कोई फैंस नहीं हैं इसलिए गेम्स के वॉलंटियर्स को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कहा गया है।
Tokyo Olympics Golf Aditi Ashok Match Live Streaming: कब होगा गोल्फ का अगला मैच ?
बता दें कि Aditi Ashok कल यानी शनिवार को सुबह के तीन बजे अपना मैच खेलेंगी। इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स या सोनी के नेटवर्क्स, Sony Ten 1/HD aur Sony LIV पर देख सकते हैं।
ALSO READ: Luka Doncic Nutmegs Rudy Gobert During The Slovenia vs France Basketball Semi-Final At The Tokyo Olympics
Recommended: Courses in Sports Management
Read the full article
Gautam Kapoor
Keine Verbindung
Verbindung wird wiederhergestellt
Etwas ist schiefgelaufen
Wir sind gleich wieder da