अत्यधिक वसा अनियंत्रित भोजन, Jaaniya Motapa Kaise Badhta Hai Aur Kam Karne Ke Upay
von Gautam Kapoor

मोटापा शरीर में अत्यधिक वसा के जमाव की स्थिति है। यह स्थिति अनियंत्रित भोजन तथा व्यायाम न करने के कारण उत्पन्न होती है। Aaj hum batayenge motapa kaise badhta hai aur kam karne ke upay
मोटापा आज एक विश्वव्यापी समस्या बन चुका है और इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं बच्चे और युवा वर्ग! मोटापा अर्थात शरीर में वसा की मात्रा बहुत अधिक स्तर पर बढ़ जाना। मोटापे के कारण शरीर में अनेकों बीमारियां जन्म ले लेती हैं जैसे मधुमेह (Diabetes), अतिरिक्त दबाव (Hypertension), गठिया या जोड़ों का दर्द (Arthritis), कैंसर व यकृत का ठीक प्रकार से कार्य न करना|
Motapa Kaise Badhta Hai
इसका मुख्य कारण असमय, अनियंत्रित तथा असंतुलित भोजन करना, तथा आवश्यकता से कम शारीरिक कार्य करना। अत्यधिक वसा युक्त भोजन का सेवन करना,जंक फूड खाना चीनी युक्त पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करना भी मोटापे के कारण हो सकते हैं।
मोटापे की समस्या मोटापे की समस्या का सबसे मुख्य निवारण यह है कि हम अपने भोजन संबंधी आदतों में सुधार करें। वसा युक्त भोजन से परहेज करें क्योंकि वसा में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाती है।जिसके कारण मोटापा बढ़ता है।
Motapa Kam Karne Ke Upay
जंक व फास्ट फूड जैसे पिज़्ज़ा,बर्गर चिप्स, चॉकलेट,ठंडे पेय पदार्थ आदि से परहेज करें!
इन खाद्य पदार्थों में कैलोरी बहुत अधिक होती है। अधिशोषण (over eating)से बचना चाहिए। शरीर की आवश्यकता के अनुसार ही भोजन करना चाहिए,बार-बार खाने से भी बचना चाहिए।
भोजन में अधिक कार्बोहाइड्रेट पदार्थ जैसे चीनी,चावल आलू, टॉफी, चॉकलेट,मिठाई आदि का प्रयोग कम से कम करना चाहिए।
भोजन में ब्रेकफास्ट लंच या डिनर न छोड़े ऐसा करने से भूख में वृद्धि हो जाती है और हम अगले समय भोजन में आहार की मात्रा अधिक लेते हैं। अधिक मोटापे से बचने के लिए कम कैलोरी वाला भोजन सम्मिलित करना चाहिए।
शराब,धूम्रपान,नशीली दवाओं से बचना चाहिए।
Motapa Kam Kaise Kare
वास्तव में जो हम कर सकते हैं| कुछ तरीके अपनाकर हम अपने शरीर का मोटापा काबू में रख सकते हैं।
1.स्वस्थ खान-पान
2.शारीरिक गति विधियां , सुबह उठकर सैर पर जाएँ, और व्यायाम करें।
3.सोने से कम से कम दो घण्टे पहले भोजन करें।
4.रात का खाना हल्का व आराम से पचने वाला होना चाहिए।
5.संतुलित और कम वसा वाला आहार लें।
6.वजन घटाने के लिए आहार योजना में पोषक तत्वों को शामिल करें। वसा और कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन को आहार में कम सम्मिलित करें।
Also Read: Indian Cricketers Wife Profession: Immensely Talented Wives Of Cricketers | The SportsGrail
Recommended: Courses in Sports Management
Read the full article
Gautam Kapoor
Keine Verbindung
Verbindung wird wiederhergestellt
Etwas ist schiefgelaufen
Wir sind gleich wieder da