Tokyo Olympics Live India vs New Zealand Match: भारतीय पुरूष Hockey टीम की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

von Gautam Kapoor

Tokyo Olympics Live India vs New Zealand Match: भारतीय पुरूष Hockey टीम की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
Tokyo Olympics Live India vs New Zealand Match: भारतीय पुरूष Hockey टीम की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया
Tokyo Olympics में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शुरुआत जीत के साथ की है, unhone India vs New Zealand hockey match mein 3-2 jeet darz kari 
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारतीय हॉकी टीम पहले एक गोल से पिछड़ गई थी लेकिन इसके बाद पुरूष हॉकी टीम ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की।

Tokyo Olympics Live India vs New Zealand Hockey Match: ग्रुप ए को अपने नाम किया भारत ने

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पिछले चार दशक में अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने की कोशिश में मैदान पर उतरी थी और अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए के मुकाबले को जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे श्रीजेश ने गोल में नहीं बदलने दिया।
https://twitter.com/SirNoWin/status/1418754339754037250?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1418754339754037250%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthesportsgrail.com%2Fwatch-india-vs-new-zealand-tokyo-olympics-live-all-goals-from-indias-3-2-win-in-the-hockey-opener%2F
https://twitter.com/SirNoWin/status/1418750216715472901?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1418750216715472901%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fthesportsgrail.com%2Fwatch-india-vs-new-zealand-tokyo-olympics-live-all-goals-from-indias-3-2-win-in-the-hockey-opener%2F
दसवें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह का गोल

छठे मिनट में न्यूजीलैंड के लिए पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ केन रसेल ने गोल दागा। भारत की तरफ से रूपिंदर पाल सिंह ने दसवें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर बराबरी का गोल किया। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 26वें और 33वें मिनट में गोल दागे। न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरा गोल 43वें मिनट में स्टीफन जेनिस ने किया।

आखिर तक न्यूजीलैंड को मिली टक्कर

गौरतलब है कि Tokyo Olympic में एक नई कहानी लिखने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत जीत के साथ की। मैच में कप्तान मनप्रीत की टीम ने बेहद ही अच्छा और आक्रामक खेल दिखाया और आखिर मिनट तक न्यूजीलैंड की टीम को कड़ी टक्कर दी। शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से केन रसेल ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

हॉकी में कोई ओलिंपिक पदक नहीं जीती है भारत

आपको बता दें, ओलिंपिक में आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल 11 पदक होते हैं लेकिन 1980 के मास्को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से भारतीय हाकी टीम कभी कोई ओलिंपिक पदक नहीं जीत पाई है लेकिन दिग्गजों का यही मानना है कि मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम चार दशक से चले आ रहे हॉकी में भारत के ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म कर सकती है। 
ALSO READ: Israel Adesanya Breaks Down Sandhagen vs Dillashaw Ahead Of The Bantamweight Bout
Recommended: Sports Fan Engagement

Read the full article

Gautam Kapoor

Delhi

Zur Person

Gautam Kapoor