Tokyo Olympics 2021: जानिए कौन हैं ओलंपियन Tajinder Singh Toor Kaun Hai और क्या है उनका सपना ?

von Gautam Kapoor

Tokyo Olympics 2021: जानिए कौन हैं ओलंपियन Tajinder Singh Toor Kaun Hai और क्या है उनका सपना ?
Tokyo Olympics 2021: जानिए कौन हैं ओलंपियन Tajinder Singh Toor Kaun Hai और क्या है उनका सपना ?
23 जुलाई से Tokyo Olympics 2021 की शुरुआत हो रही है जिसमें भारत की तरफ से 70 से भी अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे और इसमें Tajinder Singh Toor का भी नाम शामिल है, jaaniye yeh kaun hai
आज हम आपको Tajinder Singh Toor के बारे में बताएंगे।

Tokyo Olympics 2021 Jaaniye Kaun Hai Tajinder Singh Toor: किसान परिवार से ताल्लुकात रखते हैं 

पंजाब के एक किसान परिवार से ताल्लुकात रखने वाले Tajinder Singh Toor भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉट पुट खिलाड़ी हैं।  इसके साथ ही Tajinder Singh Toor एशियाई रिकॉर्ड धारक भी हैं। एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाले Tajinder Singh Toor ने अभी हाल में आयोजित हुई  इंडियन ग्रैंड प्री में 21.49 मीटर की दूरी का थ्रो फ़ेंक कर एक नया राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड बनाया और इसी के साथ Tajinder Singh Toor ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी जगह पक्की कर ली।
खेल की दुनिया में दर्जनों रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले Tajinder Singh Toor का कहना है कि अगर वो फिट रहते हैं और अपनी क्षमता के हिसाब से ओलंपिक के खेल में अपना प्रदर्शन दिखाया तो वो पदक जीत सकते हैं।
Tajinder Singh Toor का करियर
साल 2017 में Tajinder Singh Toor ने भुवनेश्वर में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।  साल 2018 के एशियाई खेल में स्वर्ण पदक, साल 2019 के एशियाई चैंपियनशिप (दोहा) में स्वर्ण पदक, साल 2018 के  एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में रजत पदक और साल 2021 के राष्ट्रीय चैंपियनशिप (पटियाला) में स्वर्ण पदक जीता था।
क्या है Tajinder Singh Toor का सपना ?
साल 2018 के एशियन खेलों से पहले Tajinder Singh Toor के पिता कर्मवीर सिंह कैंसर से पीडि़त हो गए थे। उस समय उन्होंने प्रतियोगिता को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। उस समय Tajinder Singh Toor का कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों ने हौसला बढ़ाया था और उनका मार्गदर्शन भी किया था। कोच के मार्गदशन के कारण ही Tajinder Singh Toor ने स्वर्ण पदक के साथ पहली रैंकिंग भी हासिल की थी।
उस समय Tajinder Singh Toor अपने पिता के अंतिम समय में उनसे नहीं मिल पाए थे लेकिन उनके पिता ने Tajinder Singh Toor को टीवी पर स्वर्ण पदक हासिल करते देखा था। टोक्यो ओलंपिक 2020 में Tajinder Singh Toor स्वर्ण जीतकर अपने पिता को श्रद्धाजंलि देना चाहते हैं।
Also Read: Best Tennis Matches Of All Time: Most Epic Matches Ranked

Recommended: Sports Education Courses In India



Read the full article

Gautam Kapoor

Delhi

Zur Person

Gautam Kapoor