Sanjay Manjrekar ने ऐसा क्या कहा On Ashwin ने उनकी मौज ले ली

von Gautam Kapoor

Sanjay Manjrekar ने ऐसा क्या कहा On Ashwin ने उनकी मौज ले ली
Sanjay Manjrekar ने ऐसा क्या कहा On Ashwin ने उनकी मौज ले ली
Sanjay Manjrekar on Ashwin. टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर Ashwin और Sanjay Manjrekar का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
Ashwin ने उनको महान खिलाड़ियों में शामिल नहीं करने के बयान पर अपने विचार पेश किए हैं। Ashwin ने एक मजेदार ट्वीट करते हुए, Sanjay Manjrekar को जवाब दिया है।

Ashwin ने ली मौज

Sanjay Manjrekar के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए Ashwin ने तमिल फिल्म अपरिचित के मुख्य कलाकार विक्रम के अपने दोस्त विवेक को बोले गए डायलॉग की एक तस्वीर पोस्ट की। कैप्शन में एक हंसी वाली इमोजी है जिसमें विक्रम कहते हैं, ‘ऐसा मत कहो, मेरा दिल दुखता है।'

Sanjay Manjrekar का ट्वीट on Ashwin

चलिए अब आपको बताते हैं कि ये पूरा माजरा आखिर है क्या? दरअसल, Sanjay Manjrekar ने अपने एक ट्वीट के जरिए सर्वकालिक महान खिलाड़ी की परिभाषा को स्पष्ट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "सर्वकालिक महान कहा जाना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी तारीफ और सम्मान की बात है. डॉन ब्रेडमैन, गैरी सोबर्स, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली आदि जैसे क्रिकेटर्स मेरे हिसाब से सर्वकालिक महान हैं।
Ashwin के प्रति पूरे सम्मान के साथ कहता हूं कि वह अभी तक सर्वकालिक महान नहीं हैं"।
Sanjay Manjrekar ने क्या कहा ?
इसके साथ ही एक कार्यक्रम के दौरान Sanjay Manjrekar ने कहा था कि अश्विन अभी तक दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक बार भी पांच विकेट नहीं ले पाए हैं। इसे वजह से वो उन्हें ऑल टाइम महान गेंदबाजों में शामिल नहीं करते हैं।
अगर आप भारतीय पिचों पर उनके दमदार प्रदर्शन को देखें तो पिछले चार सालों में जडेजा ने लगभग उनके बराबर ही विकेट लिये है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में अक्षर पटेल ने Ashwin से ज्यादा विकेट लिए हैं। इसलिए Ashwin को सर्वकालिक महान गेंदबाजों में शामिल किए जाने को लेकर मुझे दिक्कत है।
भारत के सबसे बड़े स्पिनर हैं Ashwin
आपको बता दें, Ashwin अभी भारत के सबसे बड़े स्पिनर हैं। पिछले सात-आठ साल से टेस्ट क्रिकेट में Ashwin स्पिन डिपार्टमेंट को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 78 टेस्ट में 409 विकेट लिए हैं। उनके नाम टेस्ट में 30 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है।
ये भी पढ़ें: Ultimate Test Series Australia vs India 2020-21
Recommended: Sports Fan Engagement App

Read the full article

Gautam Kapoor

Delhi

Zur Person

Gautam Kapoor