England vs India Test Series: भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए England Team का ऐलान, धुरंधर खिलाड़ियों Ki हुई वापसी

India vs England के बीच अगस्त के महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले दो मुकाबलों के लिए team ki घोषणा कर दी है
England के टीम की कमान जो रूट को हाथों में होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विवादों में फंसे ओली रॉबिन्सन की टीम में वापसी हुई है। ओली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन पुराने ट्वीट्स पर विवाद हुआ जिसके बाद ईसीबी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। ओली पर नस्लभेदी और महिला विरोधी ट्वीट करने का आरोप लगाया गया था। वहीं, चोटिल हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है।
England vs India Test Series 2021 Ki Team: इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
बुधवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें ऑलराउंडर बेन स्टोक्स समेत जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और सैम कुर्रन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। चोटिल होने की वजह से बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से टीम में वापसी की। वापसी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हसीब हमीद का नाम भी शामिल है जो आखिरी बार 2016 में भारत दौरे के दौरान तीन मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हुए थे।
खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था लेकिन हसीब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की है। हमीद को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में कवर के तौर पर भी मौका मिला था।
दिग्गज खिलाड़ियों का नाम नहीं है शामिल
मेजबान टीम की तरफ से जिस टीम का चयन किया गया है, उसमें कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं, जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स का भी नाम आता है।
चार अगस्त से शुरू होगा मैच
England और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त को नॉटिंघम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त से लंदन में खेला जाना है। तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त को लीड्स में होगा। चौथा मैच 2 सितंबर से लंदन में जबकि पांचवां टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
पहले दो टेस्ट के लिए England की टीम
जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, सैम कुर्रन, हबीब हामीद, डेन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डॉम सिब्ले, बेन स्टोक्स, मार्क वुड
यह भी पढ़ें: India vs County XI Ka Injury Update
Recommended: Sports Fan Engagement App
Read the full article