×

Bangalore स्टेशन पर बनाया गया भारत का पहला Freshwater Tunnel Aquarium, देना होगा 25 रुपए का शुल्क

Bangalore स्टेशन पर बनाया गया भारत का पहला Freshwater Tunnel Aquarium, देना होगा 25 रुपए का शुल्क
Bangalore स्टेशन पर बनाया गया भारत का पहला Freshwater Tunnel Aquarium, देना होगा 25 रुपए का शुल्क
बेंगलुरु में रहने वाले लोगों को अब रेलवे स्टेशन पर बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, भारत का पहला Freshwater Tunnel Aquarium Bangalore सिटी रेलवे स्टेशन पर बनाया गया है
बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन को क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है।

Bangalore Freshwater Tunnel Aquarium: 12 फीट लंबा है एक्वेटिक किंगडम

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचएनआई एक्वाटिक किंगडम की सहायता से भारतीय रेलवे स्टेशनों विकास सहयोग लिमिटेड द्वारा एक्वेरियम खोला गया है। आईआरएसडीसी (IRSDC) ने अपने एक बयान में कहा कि एक्वेरियम की नींव अमेज़ॅन रिवर के आधार पर रखी गई है। यहां पर यात्रियों को सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। यह एक्वेटिक किंगडम 12 फीट लंबा है।
25 रुपए का देना होगा शुल्क
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह भारतीय रेलवे का पहला पुलुडेरियम है जिसमें असंख्य वनस्पतियां और जीव हैं। इसको लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से यह कहा गया कि स्टेशन के प्रवेश द्वार से समुद्री जीवन का झलक देखने को मिलता है। यहां पर एक खूबसूरत डॉल्फ़िन मुस्कान के साथ यात्रियों का स्वागत करती है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन विभिन्न जलीय जानवरों जैसे मगरमच्छ, स्टिंग्रे, शार्क, झींगा मछली, घोंघे और झींगा का घर है। इसमें अगर आपको जाना है तो 25 रुपए शुल्क देना होगा।
क्या कहा लोहिया ने ?
आईआरएसडीसी के एमडी और सीईओ एस के लोहिया ने कहा, "यह एक्वेटिक किंगडम यात्रियों को लुभाएगा और यह न केवल एक सुखद अनुभव होगा, बल्कि यहां मछलियों के बारे में लोगों को जानकारी भी मिलेगा।
लोहिया ने आगे कहा, "कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, एक बार में 25 लोग ही एक्वेरियम में जा सकते हैं।”
सेल्फी लेने के लिए आएगी मछली
आपको बता दें, यहां पर एक 3डी "सेल्फी" एरिया भी होगा, जहां एक बड़ी मछली एक फोटो के लिए एक्वेरियम से बाहर निकलेगी। इसमें दो फीट, ढाई फीट और तीन फीट के एलीगेटर गार , साढ़े 3 फीट की स्टिंग्रेज और ईल से लेकर, शार्क, लॉबस्टर, स्नेल्स और श्रिम्प जैसे विभिन्न जलीय जानवर मौजूद हैं।
Also Read: Dream11 Team Prediction, Indo-Bulgarian vs Barbarians ECS T10 Bulgaria Fantasy Cricket Tips, Preview, Playing 11, Captain Pick
Recommended: Sports Physiotherapy Courses

Read the full article
Gautam Kapoor

Gautam Kapoor

Delhi